उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

परिवहन निगम के अधिकारी- कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द, दिए ये निर्देश

Spread the love

देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से बस संचालन बढ़ाएं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए। 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें। डिपो के सभी अधिकारी बस संचालन पर पूरा ध्यान दें और आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे केवल पत्राचार न करें, बल्कि मंडल के सभी बस स्टेशन, कार्यशालाओं में आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के सभी अधिकारियों, उपाधिकारियों, कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *