उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयहेल्थ

स्वच्छता अभियान में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए शामिल

Spread the love

देहरादून।स्वच्छता ही सेवा 2023 धर्मपुर विधायक विनोद चमोली आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा की हम सबको अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के लिए कुछ समय देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता के प्रति संवेदनशील है उन्होंने ओडीएफ मिशन के अन्तर्गत देश में 15 हजार करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया है।
केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अन्य लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं के साथ बृहद स्वच्छता अभियान चलाते हुए , बीएसएनएल कार्यालय से श्री महंत हॉस्पिटल के बीच सड़क पर कूड़ा कचरा उठाते हुए जनमानस को स्वच्छता हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर धर्मपुर मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा , मंडल महामंत्री मुकेश सिंघल, वार्ड पार्षद दिनेश सती, गोपाल पुजारी , आलोक कुमार , मंडल मंत्री रेशमा रावत अजय मित्तल गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती अरोड़ा , टीचर्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *