उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षाहेल्थ

जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गठित टीम ने अपने अपने वार्डों में फॉगिंग/लाउडस्पीकर के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

देहरादून। शहर में जिलाधिकारी सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान में टीम द्वारा प्रचार सामाग्री वितरण, फॉगिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लार्वा पाये जाने पर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। आज विभिन्न टीमों द्वारा डेंगू उन्मूलन कार्यक्रम तहत् सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम, नगर निकायों की की टीमों द्वारा सफाई के साथ-2 फागिंग की गई। टीमों द्वारा अपने-अपने वार्डों में जनजागरूकत के साथ ही मच्छर के लार्वा के नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *