उत्तराखंड

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक

Spread the love

उत्तराखंड। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ एक बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। हाईवे  पर एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। और साथ में सात लोग के घायल होने की सूचना मिली है।

ट्रक में थे नौ लोग सवार
जानकारी के मुताबिक हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गुरुवार तड़के हुआ है । ट्रक में नौ लोग के सवार होने की खबर आई है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।

शवों और घायलों को खाई से निकालकर दो एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीन व्यक्तियों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया है। राहत-बचाव टीम घायलों को निकालने में लगी  हुई है। मौके पर उप निरीक्षक बछेलीखाल मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *