बालावाला/रायपुर के अंतर्गत कल इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
रायपुर/बालावाला। विद्युत वितरण खंड बालावाला के क्षेत्र अंतर्गत 33/11 केवी उप संस्थान किद्दू वाला रायपुर से पोषित होने वाले 11 केवी फीडर के पैनल बदलना अति आवश्यक है। जिस कारण 33/11 केवी उप संस्थान रायपुर से पोषित होने वाले निम्नलिखित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 22/09/2023 व 23/09/203 को सुबह 8 बजे साय 5 बजे तक आशिक व पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
नेहरू ग्राम – नेहरू ग्राम, बोगनविला, सिद्ध विहार, रुद्र लोक कॉलोनी, मयूर विहार कॉलोनी आदि क्षेत्र।
पीपीसीएल- डोभाल चौक, लक्ष्मी नारायणपुरम, किद्दू वाला आदि क्षेत्र
रायपुर- रांझावाला, कलिंगा कॉलोनी, गुजरोवाली,आदि
मालदेवता- केशरवाला, क्यारा, भग्दवारी खाल, तरुणा सरखेत आदि
सोडा सरोली- UK SSSC दौ सौ बीघा, सोडा सरोली, भोपाल पानी,काली माटी, धनियाडी क्षेत्र आदि।
उक्त प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वह वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही इस कार्य में अपना योगदान भी प्रदान करें।
