उत्तराखंड

देहरादून गणेश जोशी ने मिट्ठी बेहड़ी में की जन सभा

Spread the love

देहरादून। मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि मोदी-धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़े स्तर पर आम जन को मिल रहा है। बैठक के दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए उपयोगी उज्ज्वला योजना और आयुष्मान जैसी जन उपयोगी योजनाओं से मिल रहे लाभ का विशेष रूप से जिक्र किया।

दून विहार में शशि के आवास पर सूक्ष्म बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार व स्थानीय स्तर से मिले सहयोग को भी लोग भूले नहीं है। वहीं, न्यू मिठ्ठी बेहड़ी में सूक्ष्म सभा को संबोधित किया। जनता का कहना है कि वे किसी तरह के प्रलोभन में नहीं आने वाले, केवल क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के आधार पर वोट करेंगे और भाजपा को फिर से चुनकर लाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमली भट्ट, मामचंद, प्रेम चंद, हरीश, सुनीता चौधरी, निशा शर्मा आदि रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *