उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयस्वास्थ्य

जनपद रुद्रप्रयाग – रामपुर के पास मार्ग से नीचे खेत में गिरा एक व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Spread the love

उत्तराखंड/रूद्रप्रयाग। दिनाँक 16 सितंबर 2023 को थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रामपुर के पास एक व्यक्ति पैर फिसलने से लगभग 20 फ़ीट गहरे खेत में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी लक्ष्मण सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक व्यक्ति 20 फ़ीट नीचे खेत में गिरने से चोटिल होने पर चलने में असमर्थ था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाकर घायलावस्था में स्ट्रेचर के माध्यम से खेत से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल व्यक्ति का नाम : -* श्री सोनू कश्यप उम्र 45 वर्ष पुत्र धनीराम कश्यप, निवासी :- नजीबाबाद उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *