उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 48वां जन्मदिवस मना रहा उत्तराखंड

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 48 जन्मदिवस पर उत्तराखंड सहित कई राज्यों में उनके समर्थक उत्साह से भरे अंदाज में जन्मदिवस मनाकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना कर रहे है। शनिवार को मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश भर से आए उनके समर्थक सहित बीजेपी कार्यकर्त्ता उनको बधाई देते देखे गए। कई जगह पर देहरादून में रक्दान शिविर का आयोजन भी हुआ है। चम्पावत में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर के साथ- साथ मरीजों को फल वितरण करते हुए जन् दिवस को मनाया।

युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित बीजेपी के कई मोर्चे उनके जनम दिवस को युवा संकलप दिवस के रूप में मानते हुए नज़र आए। ऐसे में धामी के लिए बद्रीनाथ धाम केदारनाथ धाम गंगोत्री धाम यमनोत्री धाम सहित हरिद्वार ऋषिकेश में विशेष पूजा का आयोजन भी किया गया।

मसूरी में भी हो रहे कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मसूरी में आयोजित कार्यक्रम

1 महिला मोर्चा द्वारा श्री राधाकृष्ण मंदिर पिक्चर पैलेस में प्रातः 10 बजे से सुंदर कांड
2 युवा मोर्चा द्वारा दलाई हिल में स्वच्छता अभियान
3 अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बूचड़खाने में मिष्ठान वितरण
4 ओ बी सी मोर्चा द्वारा कंपनी बाग़ में वृक्षारोपण
5 श्री ओ पी उनियाल एवं श्री विजय रमोला जी के नैतृत्व में गाँधी चौक पर मिष्ठान वितरण
6 श्री अरविंद सेमवाल व श्री सतीश दौण्डियाल जी के नैतृत्व में पिक्चर पैलेस पर मिष्ठान वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *