भाजपा वोटर तक पहुंचने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही! जोशी
खबर..राजधानी से मंगलवार को देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वही प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान , हरीश चमोली और राजेंद्र नेगी मौजूद रहे। वही जिसमें मंगलवार को इस 01 फरवरी से भाजपा ने मेगा विधानसभा चुनावी 2022 कैंपेन अभियान शुरू कर दिया है। वहीं इस दौरान भाजपा वोटर तक पहुंचने के लिए नई रणनीति पर अब काम कर रही है। इस दौरान भाजपा के चुनाव मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी ने पत्रकारो को बताया कि पार्टी उत्तराखंड की सत्ता में दोबारा वापसी करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
वही इस बार भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान से पहले हर वोटर तक 6 बार पहुंचने के प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा वो हर मुमकिन कोशिश कर रही है। जिससे उसे दोबारा उत्तराखंड की कुर्सी हासिल हो सके। जबकि इस बार चुनाव में कोरोना के कारण बड़ी रैलियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने भी राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों के हाथ बांध रखे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां वोटर तक पहुंचने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही हैं। वहीं इसी के साथ भाजपा ने अपने इस 10 दिनों के चुनाव प्रचार में लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बीजेपी ने पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ प्रभारियों की जिम्मेदारी को निर्धारित कर दिया है।
वही इस मौके पर भाजपा के चुनाव मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी ने आज 1 फरवरी से चुनाव में मेगा कैंपेन की शुरुआत कर दी है। अब लगातार प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे रहेंगे। वही जिसमें चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम तय किए गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में चार वर्चुअल रैलियां करेंगे और वहीं गृह मंत्री अमित शाह की भी रैलियां होंगी।
साथ ही जोशी ने बताया कि पार्टी द्वारा टेलीकॉलिंग इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हर दिन 10,000 लोगों से टू वे कम्युनिकेशन के जरिए संपर्क किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों लोगों द्वारा अपनी बात भी रखी जा रही है। वही भाजपा की कोशिश है कि मतदान के दिन तक प्रदेश के 80 लाख मतदाता तक यानी हर मतदाता तक 6 बार संपर्क किया जाए। पूरे प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों में महासंपर्क अभियान छेड़ दिया है। बजट को जनता का बजट बताते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता अपना हित अच्छे से जानती है और वह भाजपा को वोट देने जा रही है। इस बार पार्टी 60 पार के अपने दावे को पूरा करते हुए भाजपा राज्य में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
