उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CM धामी बोले-‘बागेश्वर के लोगों ने पार्वती दास को एक तरफा विजय दिलाने की ठान ली है

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव का प्रचार आज रविवार को थम जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काफलीगैर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बागेश्वर के लोगों ने पार्वती दास को एक तरफा विजय दिलाने की ठान ली है। स्वर्गीय चंदन राम दास ने बागेश्वर के विकास के लिए अहम कदम उठाए थे। कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, दास के शुरू किए गए जो कार्य अधूरे हैं, उनको पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी एतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनसभाओं में हर जगह उमड़ी भीड़ इसकी तस्दीक कर रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा, प्रत्याशी पार्वती दास समेत तमाम नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *