उत्तराखंडराजनीति

यमकेश्वर: वोटों की खातिर दूर-दराज के गांवों में भी दस्तक देने लगे नेता

Spread the love

यमकेश्वर। यमकेश्वर सीट के प्रत्याशी गांवों की पगडंडियों को नापने लगे हैं। वोटों की खातिर दूर-दराज के गांवों में भी नेता दस्तक देने लगे हैं। प्रत्याशियों का पूरा दिन एक गांव तक पहुंचने में ही बीत जा रहा है। ग्रामीण भी प्रत्याशियों के गांव में आने से खुश नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम चुनाव के बहाने ही सही नेताजी गांव में आकर समस्याओं को देख पा रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पौड़ी जनपद की यमकेश्वर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। पहाड़ की चोटी पर बसे गांवों में प्रत्याशियों के पहुंचने से ग्रामीण भी उत्साहित दिख रहे हैं। वोटों के लिए नेता पांच से आठ किमी की कच्ची और खड़ी सड़क चढ़ रहे हैं। इससे प्रत्याशियों की सांसें भी फूल रही हैं। प्रत्याशी मोहन चट्टी, नीलकंठ, डांडा किमसार के पहाड़ों में बसे ग्रामीण तक पहुंच बना रहे हैं। यमकेश्वर निवासी सत्यपाल राणा का कहना है कि चुनाव के वक्त ही नेताजी गांव पहुंचते हैं, उसके बाद पांच साल तक वोटर उनका इंतजार करते रहते हैं। इस बहाने वह गांव की समस्या को भी समझ पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *