डीएम मयूर दीक्षित ने ऋषिकेश चंबा हाईवे पर आपदा से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया
टिहरी।डीएम मयूर दीक्षित ने ऋषिकेश चंबा हाईवे पर आपदा से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एनएच निर्माण कार्यदायी संस्था को सड़क आये मलबे को हटाने के साथ के निर्देश दिये। दिनों भारी बारिश से ऋषिकेश चंबा हाईवे के बगड़धार,नरेन्द्रनगर बाइपास के समीप और कुमारखेड़ा सहित अन्य जगहों पर सड़क पर भारी मलबे आने के साथ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, डीएम ने मौके पर जाकर हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने एनएच कार्यदायी संस्था को सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र हाईवे पर आये मलबे को हटाने के साथ क्षतिग्रस्त संख्या एक कुमारखेड़ा स्थित भूधंसाव की जद में आने वाली सड़क और घरों में आई दरारों की नरेन्द्रनगर तहसीलदार से जानकारी ली। घरों में पड़ी दरारों की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने और क्षतिग्रस्त सड़क का मेजरमेंट करवाकर डॉक्यूमेंटेशन तैयान करने के निर्देश भी दिये। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील घरों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार एपी उनियाल आदि अधिकारी मौजूद थे।सड़क की मरम्मत के निर्देश दिये
