उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की हरिद्वार में मां गंगा की पूजा अर्चना

Spread the love

हरिद्वार।अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सायंकाल हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। देश की उन्नत्रि के साथ- साथ अगामी आम चुनाव में पार्टी के तीसरी बार सफलता की कामना की। हर की पैड़ी पहुंचने पर हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने मां गंगा से देश की चहुमुंखी विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व को राह दिखाने वाला देश बनने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *