उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराजनीतिशिक्षाहेल्थ

CM धामी से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की मुलाक़ात,कही ये बात

Spread the love

देहरादून।मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में अत्याधिक बारिश से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को पत्र सौंपकर जलभराव से प्रभावित इलाकों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित की मांग की। प्रभावितों को अतिशीघ्र वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया है। सचिवालय में मुलाकात के दौरान मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। बताया इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में रायवाला, श्यामपुर, खदरी, ठाकुरपुर, गुमानीवाला की आबादी प्रभावित है।शहरी क्षेत्र में चंद्रेश्वरनगर, गंगानगर, मनसा देवी और शिवाजीन आदि में जलभराव से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

वित्तीय सहायता में देरी से प्रभावित परेशान हैं। जलभराव स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *