टिहरी चंबा शहर का सर्वे जियोलॉजिकल टीम करेगी,मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मुआवजा राशि
टिहरी लेंसलाइड। जिले के चंबा शहर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ था।चंबा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ऊपर में पहाड़ से टूटकर मलबा गिरने से मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।प्रशासन द्वारा रात के 1 बजे तक रेस्क्यू अभियान चला था। मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने पूरे घटनाक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की।डीएम ने बताया कि चंबा शहर का जियोलॉजिकल की टीम सर्वे करेगी इसके लिए टीम को निर्देश दे दिए गए हैं।
टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने पीसी करते हुए बताया कि चंबा में पहाड़ी से गिरे मलबा की चपेट में आने से एक मासूम और दो महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हुई है। सोमवार देर रात तक 4 शव बरामद कर लिए गए थे।जबकि एक शव सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि को निकाला गया।उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता के तौर पर 4-4 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। भूस्खलन वाले क्षेत्र में 4 घरों के लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से हटा दिया गया है।विद्युत खंभे और तारें भी शिफ्ट की जा रही हैं।
