उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Spread the love

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में करेंगे प्रचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के सभी विधायक सम्मिलित हैं। वही कांग्रेस नेता सुनीता प्रकाश ने बताया कि जल्द ही सभी स्टार प्रचारक बागेश्वर में प्रचार प्रसार करेंगे कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि बागेश्वर की जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी. आपको बता दें कि बागेश्वर में पांच सितंबर को वोटिंग होगी जबकि आठ सितंबर को मतगणना होगी, जानकारी के अनुसार बागेश्वर में 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता है. इन में 60,045 पुरुष और 58,180 महिला वोटर हैं. वही सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *