उत्तराखंडहेल्थ

देहरादून लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में लगेगी वैक्सीन

Spread the love

लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में लगेगी वैक्सीन
– दूसरी डोज, बूस्टर डोज और बच्चों का मुफ्त वैक्सीनेशन होगा
– राजीव नगर में एक फरवरी से होगी शुरुआत
देहरादून। डांडा राजीव नगर स्थित प्रख्यात लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में एक फरवरी से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। सेंटर पर कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज, बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज और 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के एमडी राजेश रावत ने बताया कि यह टीकाकरण निशुल्क है और आसपास के लोगों को इससे सुविधा मिलेगी। उन्हें टीकाकरण के लिए रायपुर या दून अस्पताल आदि स्थानों पर नहीं जाना होगा। उन्होंने बताया कि सेंटर में टीकाकरण सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। यह सुविधा सभी आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर रायपुर और लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के संयुक्त प्रयास से यह सुविधा उपलब्ध हुई है। एमडी रावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

देहरादून से – जगमोहन सिंह मौर्य की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *