बजरंगदल देहरादून उत्तर द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई
देहरादून। आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को अखंड भारत संकल्प दिवस के अन्तर्गत बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा जनपद देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत पुलिस जवानों ने मेरी माटी मेरा देश के नारे लगा कर देश भक्ति एवम तिरंगे का सम्मान किया।बजरंग दल द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। इस के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून महानगर बजरंगदल विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में वन्दन, वीरों का वन्दन तथा झण्डारोहण किया गया एवं अन्त में राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया ।

कार्यक्रम में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य, प्रधानगण, स्थानीय परिजन, तथा सम्बन्धित खण्ड अधिकारी आदि उपस्थित थे। मुख्य वक्ताओं ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्री जय दुबे बजरंग दल जिला संयोजक द्वारा किया गया।श्री आलोक सिन्हा जी, श्री मनोज बिष्ट जी, श्री अंकित जी, एवं मुख्य अतिथि अजय जी सम्मिलित रहे, जिनके द्वारा बजरंग दल की एक गोष्टी यात्रा की गई
