जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने किया रायपुर में सॉन्ग नदी पुल का निरीक्षण
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा आज सुबह से ही जलभराव प्राभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

सॉन्ग नदी पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने डांडी भोगपुर में जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए राहत बचाओ कार्य को त्वरित संपादित करने तथा अतिवृष्टि के चलते सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।

साथ ही भोगपुर पुल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
