उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

कांग्रेस के विस प्रत्याशी रहे रणजीत दास भाजपा में शामिल हुए

Spread the love

देहरादून।बागेश्वर उपचुनाव से ऐन पहले भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रणजीत दास को भाजपा में शामिल कर लिया गया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कांग्रेस नेता रणजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे रणजीत दास ने कांग्रेस पर अपने अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा अपना आत्मसम्मान है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जिसने अनेकों बार कांग्रेस का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के लिए वह कैसे चुनावों में वोट मांग सकते थे। रणजीत दास ने कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता कभी भी बाहर से लाए गए प्रत्याशी के साथ खड़ा नहीं हो सकता। राजनीति में पैसा होना ही सभी कुछ नहीं है। पैसे से चुनाव जीतना संभव नहीं है। बहुत पैसा खर्च करने के बाद भी वह जीत नहीं पाया था। इस अवसर पर विधायक खजानदास, विधायक शक्तिलाल शाह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *