उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद बागेश्वर – फ्रॉग पॉइंट के पास दो व्यक्ति खाई में गिरे , SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Spread the love

बागेश्वर। आज दिनाँक 10 जुलाई 2023 को चौकी खेरना द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की फ्रॉग पॉइंट के पास दो व्यक्ति खाई में गिर गये है, जिनके रेस्क्यू के लिये SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सुचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह, मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर दोनों घायल व्यक्तियों तक पहुँच बनायी व रोप- स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ घायलों को मुख्य मार्ग तक लाया गया और एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

SDRF टीम को घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की उक्त दोनों व्यक्ति, गरम पानी से होते हुऐ बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

वाहन संख्या :- UP 27 BD 9173

*घायल व्यक्तियों का नाम*

1. श्री वृजभान यादव पुत्र श्री राम लाल ,उम्र -28 वर्ष
निवासी :- जखिया कलान ,शाहजहांपुर।

2. श्री अनुज यादव, पुत्र श्री विजय बहादुर, उम्र -26 वर्ष
निवासी :- जखिया कलान, शाहजहांपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *