उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद उधमसिंहनगर – सितारगंज अरविन्द नगर क्षेत्र में जलभराव से घरों में फंसे लोग, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

Spread the love

देहरादून। आज दिनाँक 09 अगस्त 2023 को प्रातः जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सितारगंज के अरविन्दनगर क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव से लोगो के घरों में पानी भर गया है, जिन्हें सुरक्षित निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी खीम सिंह के हमराह मय राफ्ट व अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से जलमग्न मकानों में से लगभग 200 लोगो को रेस्क्यू कर सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

SDRF टीम का विवरण

1. HC खीम सिंह
2. आरक्षी अजीत सिंह
3. आरक्षी राजेन्द्र नाथ
4. आरक्षी रोहित परिहार
5. पेरामेडिक्स नीरज पंत
6. उपनल कर्मी ललित प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *