उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकराजनीतिराष्ट्रीय

देहरादून बजरंग दल ने मेवात प्रकरण में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Spread the love

देहरादून/हरियाणा। बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थ यात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं।

जिसमें सेंकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं।दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री वह बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

जिसके विरोध में  बजरंग दल जिला देहरादून द्वारा इस्लामिक जेहाद, आतंकवाद के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन रैली एंव जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा।

देहरादून में बजरंग दल द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें जिला के सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल रहे जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम को ज्ञापन दिया गया। बजरंगदल की रैली लैंसडाउन चौक से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची।

आक्रोश रैली में विशेष रूप से श्री आलोक सिन्हा, श्री शनि प्रधान, श्री मनोज बिष्ट,  विकास वर्मा, विकास शर्मा, एवं जिला संयोजक बजरंग दल जय दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों युवा रैली में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *