उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना

Spread the love

ऋषिकेश। अध्यक्ष विधानसभा ऋतु भूषण खंडूड़ी अपराह्न में एम्स अस्पताल पहुंची। वह सबसे पहले चमोली हादसे के घायलों से मिली और इलाज कर रहे चिकित्सकों से घायलों के इलाज और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्राॅमा वार्ड की बर्न यूनिट में भर्ती संदीप और सुशील से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी।

इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को घायलों के इलाज की जानकारी दी और बताया कि अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे घायलों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की जल्दी रिकवरी के लिए मेडिकली स्तर पर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *