उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशिक्षास्वास्थ्य

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने इस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,कही ये बात

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार तहसील सदर का औचक निरीक्षण करते हुए तहसील की कार्य व्यवस्था का मुआवना किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकार्डरूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ पटवारियों के उपस्थित न रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई, कार्यों में लापरवाही पर दो पेशकारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश तथा सीएससी सेन्टर में रेटलिस्ट न पाये जाने पर दो सीएससी संचालकों की आईडी अगले आदेश तक बंद कर दी गई। आगामी मंगलवार तहसील सदर में कैम्प आयोजित करते हुए अविवादित विरासतन मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में कुछ पटवारियों द्वारा फील्ड में होने तथा तहसील दिवस में उपस्थित न रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी पटवारी मंगलवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से तहसील में बैठकर कर जनमानस की विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे, जो पटवारी निर्धारित दिवसों में तहसील में उपस्थित नहीं रहेंगे ऐसे कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसील में आंवछित तत्व घूमतेे हुए पाए गए जिन्हें कड़ी पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि तहसील में आवंछित तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *