उत्तराखंडहेल्थ

प्रदेश में हुई कोरोना से 10 संक्रमितों की मौत, सामने आए 2490 नए कोरोना संक्रमित मामले

Spread the love

देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 2490 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। 30985 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को देहरादून में 1005 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 241, नैनीताल में 222, पौड़ी में 125, ऊधमसिंह नगर में 108, अल्मोड़ा में 127, रुद्रप्रयाग में 186, उत्तरकाशी में 32, बागेश्वर में 93, चंपावत में 20, पिथौरागढ़ में 124, चमोली में 118, टिहरी जिले में 79 संक्रमित मिले हैं।

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 113 मरीजों की मौतें हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में 2320 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72917 हो गई है। इसमें 39632 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 54.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं अब आगामी 18 फरवरी को होंगी। पहले ये प्री-बोर्ड परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होनी थीं। शिक्षा विभाग ने ये फैसला सरकार के 31 जनवरी से स्कूल खोलने के आदेश जारी होने के बाद लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *