मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को केंद्र से आगामी 6 महीने के लिए सेवा विस्तार मिला,पढ़िए आदेश
देहरादून।उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश के मुख्य सचिव के सेवा विस्तार से जुड़ी है. राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को केंद्र से आगामी 6 महीने के लिए सेवा विस्तार मिल गया है।

सेवा विस्तार मिलने से प्रदेश की तमाम योजनाओं पर भी इसका सीधा असर दिखाई देगा।गौर हो कि मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को अगले 6 महीने के लिए सेवा विस्तार मिल गया है. बता दें कि मुख्य सचिव इसी महीने 31 जुलाई को रिटायर्ड हो रहे थे और पिछले लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा तेज थी कि उनको सेवा विस्तार दिया जा सकता है. हालांकि इस पर सस्पेंस बरकरार था और इन सभी आशंकाओं को विराम देते हुए आखिरकार केंद्र की तरफ से मुख्य सचिव को अगले 6 महीने के लिए सेवा विस्तार से जुड़ा आदेश जारी हो गया है. मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
