उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल जाना

Spread the love

दिल्ली। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल पहुंचकर वहां स्वास्थ्य लाभ कर रहे केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का हाल-चाल जाना। महाराज ने घुटनों की सफल सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सतपाल महाराज ने उनसे पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *