उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजयसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाक़ात की,मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए आभार व्यक्त किया

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भेंट कर यमुना – मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

बुधवार को बलूनी के आवास में हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान गणेश शी ने कहा कि मसूरी में 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने राज्यसभा सांसद को योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे पंपिंग स्टेशन के कार्य की प्रगति दी। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। जोशी ने बताया कि योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा जल्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *