उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CM धामी ने चारधाम यात्रियों से की ये अपील

Spread the love

देहरादून। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है।कहीं गाड़ियां पानी में डूब रही हैं, तो कही धुंध है।ऐसे में राज्य सरकार ने प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ यात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा आगे बढ़ाने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के बाद भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।आलम ये है कि जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं।ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा बारिश देवभूमि में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।जिससे प्रशासन लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सभी राज्य अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा पर आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *