उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कांवड़ियों को खिलाया भोजन

Spread the love

हरिद्वार। इन दिनों आम और खास सभी पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है।आलम ये है कि राजनेता भी भोलेनाथ की भक्ति में लिप्त होते दिखाई दे रहे हैं।हरिद्वार के सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कांवड़ मेले में लगाए गए कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे और कांवड़ियों पर फूलों वर्षा करते हुए उन्हें अपने हाथों से भोजन भी कराया।रमेश पोखरियाल निशंक भी भोले की भक्ति में लीन दिखाई दिए।उन्होंने कांवड़ियों के लिए पूड़ी तली और शिव भक्त कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। जिसके बाद हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक कांवड़ियों के साथ भगवान भोलेनाथ के भजनों पर थिरकते हुए भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *