उत्तराखंडराजनीति

भाजपा को लगा एक और झटका,एक और विधायक इस्तीफा देकर कांग्रेस में हुए शामिल

Spread the love

भाजपा का अभी अपने वरिष्ठ नेता ओमगोपाल के इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने का जख्म भरा भी नहीं था कि उसके टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने भी अपना इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
उत्तराखंड की सियासत की आज की सबसे बड़ी खबर है कि भाजपा को टिहरी से बड़ा झटका देते हुए विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

आज ही भाजपा ने टिहरी से ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को अपने दल की सदस्यता दिलाई थी।
विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा से इस्तीफा देकर अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
नेगी ने आज पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कांग्रेस धन सिंह नेगी को टिहरी से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *