उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

शंकर पॉली क्लिनिक में निशुल्क लिपिड प्रोफाइल टेस्ट का निशुल्क जांच कैंप लगाया गया

Spread the love

देहरादून। शंकर पॉली क्लीनिक जोगीवाला बद्रीपुर रोड पर निशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया।

डॉ. एस डी जोशी ने कहा कि इस कैंप का आयोजन टोरेंट फार्मा द्वारा किया गया है।

 

इसमें लोगों का निशुल्क लिपिड प्रोफाइल का टेस्ट लिया गया। कैंप में पत्रकारों एवम स्थानीय लोगो ने इस जांच कैंप में भाग लेकर इसका लाभ उठाया।

फार्मा कंपनी से जांच कर्ता महेंद्र सजवान ने बताया कि यह टैस्ट लोगों मे दिल संबंधी रोगों के जोखिम का पता लगाने के लिए किया जाता है। शरीर में लिपिड का अधिकतर व हाई लेवल स्ट्रोक दिल का दौरा जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकता है।

इसलिए 45 वर्ष से ऊपर की आयु वालों को जल्दी व नियमित यह टेस्ट करवाना चाहिए।

इस अवसर पर नरेंद्र पंवार, महेंद्र सजवान, हरीश कंडवाल, सिमरन कंडवाल, दीपक जुगरान,अरुण पांडेय, शिवराज राणा, अवधेश नौटियाल, रमन जायसवाल, राकेश बिलजवान, अमित अमोली, मनोज इष्टवाल,जगमोहन सिंह मौर्य इत्यादि मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी एवम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *