देहरादून हर्रावाला ट्रेन से टकराया कर व्यक्ति की हुई मृत्यु
चौकी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून
देहरादून।दिनांक 7/6/2023 समय 4:13 पर 112 के माध्यम से सूचना मिली। जिस पर कॉलर ( स्टेशन मास्टर) से संपर्क किया गया तो बताया कि एक व्यक्ति खंबा नंबर 65 के पास ट्रेन से टकरा गया है। सूचना मिलते ही चीता कर्म गण तुरंत रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिला जिसके सर पर काफी गंभीर चोट लगी थी। 108 के माध्यम से उक्त व्यक्ति को दून हॉस्पिटल भिजवाया गया घायल व्यक्ति के पास से मिले मोबाइल में डायल नंबर से संपर्क किया गया तो वह नंबर उनकी पत्नी उमा देवी का था। पत्नी उमा देवी द्वारा बताया गया यह मेरे पति रामनिवास पुत्र विशंभर दयाल उम्र 42 वर्ष निवासी चांदा बामनपुर थाना हर्बल जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा है। घायल की पत्नी को सूचना दी गई । दौरान उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
नाम पता मृतक व्यक्ति
रामनिवास पुत्र विशंभर दयाल उम्र 42 वर्ष निवासी चांदा बामनपुर थाना हर्बल जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा थाना डोईवाला देहरादून।
