1 वर्ष से फरार चल रहे शातिर चोर को कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार
देहरादून उत्तराखंड क्राइम
देहरादून।कोतवाली नगर ,जनपद देहरादून ,दिनांक 03-06-2023
दिनांक 08-06-2022 को पुलिस चौकी लक्खीबाग ,कोतवाली नगर, जनपद देहरादून* पर वादी के द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08.06.2022 को दिन मे अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर नगद रुपए तथा सोने के आभूषण आदि चोरी कर ले जाने सम्बन्ध दी गयी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल *मु0अ0सं0- 284/2022 धारा- 380/454 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये पूर्व में 02 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय* एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ नगर महोदय के द्वारा घटना का सफल अनावरण तथा फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा माल बरामदगी हेतु आदेशित किया गया | जिसके कर्म में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण हेतु कोतवाली नगर पर टीम गठित की गयी । गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों व साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त शाहरुख पुत्र मासूम निवासी गली नंबर 3 ईदगाह रोड माजिदपुरा हापुड़ कोतवाली हापुड नगर जिला हापुड़ उम्र 27 वर्ष के पते हापुड़ जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश पर गिरफ्तारी हेतु बार बार दबिश दी गई । मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 02-06-2023 को चोरी किए गये सामान के साथ रेलवे स्टेशन देहरादून से त्यागी रोड जाने वाले रास्ते पर घटना में प्रयुक्त कार तथा चोरी गए माल के साथ मे गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गयी । अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकृत करते हुये अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शाहरुख पुत्र मासूम निवासी गली नंबर 03 ईदगाह रोड माजिदपुरा हापुड़ कोतवाली हापुड नगर जिला हापुड़ उम्र 27 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- कान के बुंदे 02 अदद (सोने के)
2- 1150/-रुपए
3- मोबाइल फोन एंड्राइड 02 अदद
4 – घटना में प्रयुक्त कार DL8 CX-0239 i-20
बरामद शुदा माल कुल कीमती ₹40000
नोट- घटना के अन्य 02 अभियुक्त गण पूर्व से जेल में निरूद्ध है।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून
2-हे0का0 263 सचिन कुमार चौकी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून
3- का0 1522 लक्ष्मण सिंह चौकी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून
4-का0 1506 गौरव कुमार चौकी लकखीबाग कोतवाली नगर देहरादून
5- का0 किरन कुमार एसओजी देहरादून
