प्रदेश में दूसरी जी-20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग का ऋषिकेश (टिहरी) में हुआ समापन
जी-20 बैठक 25 से 27 मई 2023 को टिहरी के नरेंद्रनगर में हुई थी आरम्भ
तीन दिन तक चली बैठक के दौरान 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग।
एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग की तीसरी बैठक आगामी 9 से 11 अगस्त 2023 को कोलकाता में होगी आयोजित।
ऋषिकेश। जी-20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक, जिसका उद्घाटन 25 मई को माननीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने किया था, आज ऋषिकेश (टिहरी) में संपन्न हुई। बैठक में 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और यूएनओडीसी , ओईसीडी , एगमॉन्ट ग्रुप , इंटरपोल और आईएमएफ सहित 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 90 प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी थी। मीटिंग की अध्यक्षता श्री राहुल सिंह, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और अध्यक्ष जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग ने की। बैठक की सह-अध्यक्षता इटली के टास्क फोर्स के प्रमुख, जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के सह-अध्यक्ष श्री जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलसिनी और इटली के ही पूर्णाधिकारी मंत्री, विदेश और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री श्री फैब्रिज़ियो मारसेली ने की।
