उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयहेल्थ

प्रेमनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ खाने को लेकर हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

थाना प्रेमनगर, देहरादून, दिनांक 21-05-23

देहरादून।दिनांक 19-5-23 की देर रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेस्टोरेंट मालिक पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा घटना का बारीकी से अवलोकन किया गया। घटना के संबंध में करी किंगडम रेस्टोरेंट संचालक अशोक सेन पुत्र अनंत सेन निवासी A/13 गुरू नानक एनक्लेव प्रेमनगर देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 105/23 धारा-307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेम नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व आसपास के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों के हुलिये की जानकारी ली गई। इसके पश्चात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नीले रंग की कार में आना और घटना करके उसी नीले रंग की कार में भागना पाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध कार पहचान के लिए करीब क्षेत्र के 50 कैमरों का पुलिस द्वारा अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध कार की पहचान व सूचना हेतु मुखबिर मामूर किए गए। इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की घटना कारित करने वाले व्यक्ति देहरादून से भागने की फिराक में हैं, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर चैकिंग करते हुए नंदा की चौकी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई। मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि व 30 शस्त्र अधि0 की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभि0 गणों को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- गौरव चौहान पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम मटौर सरधना थाना दौराला जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष
2- सुंदर पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सकरार थाना भवन जिला भिवानी हरियाणा, उम्र 24 वर्ष

*पूछताछ का विवरण*

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि दोनों साथ में बसंत विहार में रहते हैं तथा प्राइवेट कार्य करते हैं। गौरव राजपूत रेजीमेंट से वर्ष 2022 में लांस नायक के पद से रिटायर हुआ था। दिनांक 19-05-23 को दोनों अपनी कार सियाज से रात करीब 10:00-10:30 बजे प्रेम नगर में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट से अपने लिए खाना पैक करा कर घर पहुंचे थे। दोनों के द्वारा जब खाना निकाला तो देखा खाने में तेल बहुत ज्यादा है, जिस पर गौरव द्वारा अपने फोन से रेस्टोरेंट मालिक को फोन कर खाने की शिकायत की तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुयी और उसके बाद गौरव तथा सुंदर द्वारा आवेश में आकर सबक सिखाने की मंशा से पुनः अपनी कार से रात्रि करीब 11:15-11:30 बजे वापस करी किंगडम रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां गौरव राणा व सुंदर द्वारा होटल मालिक के साथ मारपीट की गई तथा जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो गौरव द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से उन पर फायर किया जो कि मिस हो गया। पिस्टल की गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो दोनों अभियुक्त भीड़ इकट्ठा होती देख वहां से अपनी कार में बैठकर भाग निकले।

*बरामदगी का विवरण*
1- 01 पिस्टल इंडियन मेड 0.32 बोर
2- 02 मैगजीन
3- 15 जिंदा कारतूस
4- घटना में प्रयुक्त सियाज कार UP 15 CS 2395

*नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹ 5000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।*

*पुलिस टीम*
1-श्री पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2-श्री प्रवीन पुंडीर, व0उ0नि0 प्रेमनगर
3-उ0नि0 संजय रावत
4-उ0नि0 जगमोहन सिंह
5-हेड कां0 285 महेंद्र
6-कां0 धर्मेंद्र भट्ट
7-कां0 संदीप
8-चालक जी0एस0 सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *