भाजपा देहरादून में करेगी कार्यसमिति बैठक द्वारा महा संपर्क अभियान
देहरादून उत्तराखंड हाथीबड़कला ।
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति कल से शुरू हो रही है इस बैठक में महा संपर्क अभियान का महत्वपूर्ण बिंदु रहने वाला है।
महेन्द्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री महा संपर्क अभियान के संयोजक तरुण चुग के साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सांसद विधायक व जनप्रतिनिधि रहने वाले हैं यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न होगी जिसके पहले दिन 19 मई को प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी और 20 मई को हाथीबड़कला स्थित ग्राउंड में प्रदेश पदाधिकारियों सांसदों जनप्रतिनिधियो व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक प्रस्तावित है इस बैठक में जहां एक और पिछली कार्यसमिति में तय किए गए कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की जाएगी वही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्य कार्य समिति का मुख्य एजेंडा महा जनसंपर्क अभियान रखा गया है जिसमें पहली बार सभी सांसदों को विधायकों को आमंत्रित किया गया है इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलने वाला है।
