उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिशिक्षाहेल्थ

शहरी विकास मंत्री ने की जी 20 से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक

Spread the love

देहरादून में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अफसरों को नरेंद्रनगर में प्रस्तावित जी-20 बैठक से जुड़े कार्य 20 मई तक पूरे करने निर्देश दिए हैं। शहरी विकास निदेशालय देहरादून में हुई बैठक में मंत्री ने जी-20 से जुड़े निकायों में चल रहे कार्यों की जानकारी मांगी।

 

उन्होंने कहा कि जी 20 से जुड़े सभी कार्य 20 मई तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने शहरी विकास विभाग के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों को सड़क, पेयजल, स्ट्रीटलाइट और जानकी सेतु आदि कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निकायों में सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कई निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि कुछ का काम जल्द पूरा होने की स्थिति में है। मंत्री ने कार्यों की मॉनीटरिंग को नोडल अफसर की तैनाती के भी निर्देश दिए।

प्रेमचंद अग्रवाल,शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *