उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी कर रही लोगों को परेशान, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

Spread the love

नई दिल्ली। झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। घर व दफ्तर से बाहर निकलते ही चुभन भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में इस सप्ताह में दिल्लीवासियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा। रविवार को लोगों को बीते दो दिनों के मुकाबले गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह हल्के बादल छाए थे, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, सोमवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंने की संभावना है। जिसमें हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज इलाका का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 दर्जा किया गया। इसी तरह लोधी रोड का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। यहां अधिकत्म तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *