उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

गंगोलीहाट में सिरफिरे ने की अपने ही घर की तीन महिलाओ की हत्या , अधिकारी ने बताया क्यो की गई हत्या

Spread the love

देहरादून/हल्द्वानी/उत्तराखंड।

गंगोलीहाट के गांव में शुक्रवार सुबह तड़के हुई एक ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या के मामले में आरोपित तो अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है, लेकिन स्थानीय स्थानीय तहसीलदार अबरार अहमद ने जांच में प्रकाश में आई हत्या के कारणों की जानकारी दी।

बताया कि बुरसुम गांव में तीन महिलाओं का

हत्यारोपित संतोष राम और उसका चचेरा भाई प्रकाश राम छोलिया नर्तक का काम करते थे। कुछ समय पूर्व शराब पीकर गिरने से संतोष राम का पैर टूट गया था। इस कारण उसका छोलिया नर्तक का काम छूट गया। इसके बाद कारण वह घर में रहने को मजबूर रहा, जबकि इस दौरान चचेरे भाई प्रकाश राम का छोलिया का अच्छा काम चलने लगा। संतोष को प्रकाश का आगे बढ़ना नागवार गुजरने लगा। संतोष प्रकाश से जलने लगा और आये दिन शराब पीकर प्रकाश और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करने के साथ रंजिश रखने लगा परेशान करने लगा।

इधर, गुरुवार देर शाम जब प्रकाश छलिया का काम करने किसी बारात में गया था तो संतोष उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस पर प्रकाश के परिवार के सदस्यों ने उसे कुछ नहीं कहा। वे अपना खाना खाकर सो गये। उधर संतोष के सिर हत्या का भूत सवार हो गया। लिहाजा शुक्रवार सुबह 5 बजे संतोष प्रकाश के घर में आ धमका। वहां पर उसकी सौतेली मां गोठ में दूध निकालने के लिए गयी थी। संतोष मौका पाकर घर के अंदर घुसा। अंदर सोयी हुई ताई हेमंती देवी, बहू रमा देवी, और विवाहिता बेटी माया की धारदार हथियार से हत्या कर
दी।

पुलिस ने बताया कि संतोष का अक्सर अपनी ताई से झगड़ा होता था। ताई, उसके पिता के चचेरे भाई की दूसरी पत्नी थीं। शुक्रवार की सुबह भी संतोष राम का अपनी ताई से झगड़ा हुआ और जब ताई की पुत्री तथा पुत्र वधू ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो संतोष राम ने तीनों महिलाओं की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाओं

ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जब गोठ से प्रकाश की सौतेली मां अंदर आई तो उसके होश उड़ गये। खून देखकर वह गश खाकर गिर गयी। इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। हत्या करने के बाद संतोष राम अपनी पत्नी को लेकर जंगल की और भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, थानाध्यक्ष मंगल सिंह और राजस्व पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचे, और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

साथ ही तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सभी समाग्री को सीज कर दिया है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। हत्यारोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही परिवार को सुरक्षा देने की मांग करने लगे। प्रकाश के दो बच्चे अपनी दादी मां और बुआ की हत्या होने के बाद बेसुध पड़े हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *