अपर जिलाधिकारी ने किया रजिस्ट्री ऑफिस का औचक निरीक्षण
देहरादून उत्तराखंड।
देहरादून। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने रजिस्ट्री आफिस का औचक निरीक्षण किया…निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चल रहे रजिस्ट्री कार्यों का अवलोकन किया।
रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
साथ ही उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लम्बित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की रजिस्ट्री के दौरान अभिलेखों के साथ खतौनी लगाने तथा इण्डेक्स आनलाईन करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने रिकार्डरूम का भी निरीक्षण किया….वहीं उन्होने रिकार्डरूम में संग्रहित अभिलेखों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर बताया कि गया कि रिकार्ड रूम में वर्ष 1958 से अभिलेख है और सहारनपुर से भी अभिलेख प्राप्त हुए है। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को दुरस्थ करने के निर्देश दिए।
