उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयहेल्थ

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर आज सुबह सात बजे से शुरु हुआ मतदान, अब तक 8.26 फीसदी हो चुका मतदान

Spread the love

कर्नाटक। विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से कर्नाटक के 58,545 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान हुआ है। राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है। बता दें कि कर्नाटक की जनता 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 13 मई को राज्य में वोटों की गिनती होनी है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैं मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि जो पार्टी काम करे उसे वोट दें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इस देश का भविष्य भी शामिल हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की पत्नी ने कहा- मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पति जीतेंगे। कांग्रेस सरकार आएगी। द केरल स्टोरी का कर्नाटक में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान जारी हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला। उन्होंने कहा- भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है, मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है। कर्नाटक के वरुणा में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों के रुझान को देखकर लगता है कि कांग्रेस 130-150 सीटें जीतेगी। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *