पुलिस महानिदेशक ने केदारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपरेशन मर्यादा के तहत नशा के कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से लगे थाना, चौकी के प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग करने को कहा।

पुलिस महानिदेशक ने गौरीकुंड में यात्रियों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने पुलिस बल को बाबा केदार के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।
