उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Uttarakhand Corona Update:गुरुवार 94 नए संक्रमित मिले

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर 970 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 94 लोग संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में 54, नैनीताल में 18, पौड़ी में सात, हरिद्वार में चार, बागेश्वर, चमोली में तीन-तीन, चंपावत में दो, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमण के लगभग 100 मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 94 लोग संक्रमित पाए गए जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 301 है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन एक हजार सैंपलों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *