उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीय

ऑन लाइन सट्टे के खिलाफ कारवाई डीआईजी के निर्देशों पर कारवाई

Spread the love

देहरादून। लम्बे समय से ऑनलाइन सट्टे में लिप्त सट्टे की खाई बाड़ी करता अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त के तार देहरादून के कुख्यात सटोरिया अजय जयसवाल से जुड़े।

प्रेमनगर में आये दिन ऑन लाईन अवैध सट्टे की खाई-बाडी की शिकायत श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून को प्राप्त हो रही थी जिसके परिपेक्ष में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून महोदय द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय देहरादून व  श्रीमान क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त आदेशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी करते हुये दिनांक 20 -04 -2023 को सट्टे की खाई बाड़ी करता एक शातिर अभियुक्त रामनिवास पुत्र स्वर्गीय श्री बुधराम उम्र 50 वर्ष निवासी स्पेशल विंग प्रेम नगर जनपद देहरादून को टेंपो बस स्टैंड पीपल पेड़ के पास प्रेम नगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अभि0 के कब्जे से नगदी, मोबाइल, पेन, डायरी बरामद हुई है अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं  लगभग  02 साल से ऑन लाईन सट्टे का कारोबार करता हूँ । मेरा नम्बर अजय गुप्ता उर्फ बिट्टू ने अजय जयसवाल से बोलकर खुलवाया था । अभि0 के मोबाइल फोन में व्हटस एप्प एवं मैसेज के माध्यम से लाखो रुपयों के लेन-देन होना पाया गया । अभि0 के बैंक एकाउन्ट एवं चल-अचल सम्पत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है । अभि0 द्वारा बताये गये उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभि0 को वास्ते रिमाण्ड आज माननीय न्यायालय किया जा रहा है

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

• रामनिवास पुत्र स्वर्गीय श्री बुधराम उम्र 50 वर्ष निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर देहरादून

 बरामदगी

• नगदी रुपए 14680 /-

• एक  सट्टा डायरी

• एक पेन ड्राइव

• एक मोबाइल फोन

 पुलिस टीम

पीडी भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर

• उप निरीक्षक जगमोहन सिंह

• कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार

• कॉन्स्टेबल उमेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *