उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 154 मरीज मिले

Spread the love

देहरादून।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 154 संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 80 लोग संक्रमित पाए गए।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 1 जनवरी 2023 के बाद पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा 150 पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 1014 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 154 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 80, नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, ऊधमसिंह नगर में 9, पौड़ी व चमोली में 7-7, बागेश्वर में 5, अल्मोड़ा व चंपावत में 3-3, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। हालांकि इस दौरान 101 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *