उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमराष्ट्रीयहेल्थ

बेटे अतीक के एनकाउंटर की खबर मिलते ही कोर्ट रूम में रोया अतीक अहमद

Spread the love

उत्तर प्रदेश।उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख का इनामी और माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अपने साथी गुलाम के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। गुरुवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी।

एसटीएफ टीम ने उसे पारीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया। थोड़ी देर में उसके साथी गुलाम को भी एसटीएफ ने मार गिराया। एसटीएफ डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार के मुताबिक उसके पास से विदेशी बंदूकें बरामद की हैं।

असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा। अतीक जमीन पर बैठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *