सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड देहरादून।
देहरादून।उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व.जनरल विपिन रावत जी की स्मृति में नव निर्मित स्मारक उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में कालीदास रोड, स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सुनियोजित ढंग से करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में सरकार द्वारा देश के प्रथम सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है….14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के परिवारजन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे।
नव-निर्मित स्मारक का 14 अप्रैल को होगा लोकार्पण।
सी०डी०एस० स्व. जनरल बिपिन रावत की स्मृति में देहरादून में बनाया गया है स्मारक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सीडीएस बिपिन रावत की मूर्ति का अनावरण।
