ITBP शहीद टीकम सिंह की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी
देहरादून विकासनगर। राजावाला-पौडवाला स्थित शहीद टीकम के आवास पर पहुंचकर काबिना मंत्री गणेश जोशी परिजनों को सांत्वना दी। शहीद की माता से बात करते हुए उनकी आंखें भी नम हो गई। उन्होंने कहा शहीद टीकम की पत्नी को राज्य सरकार नौकरी देगी। इसके साथ ही शहीद के गांव के आसपास के किसी एक सरकारी संस्थान का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा, प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। शहीदों के परिजनों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चला रही है। कहा कि शहीद का बलिदान देश पर हमेशा कर्ज रहता है। इस बलिदान को किसी सम्मान या आर्थिक सहायता नहीं आंका जाता है। शहीद के परिजनों की सहायता करना सरकार के साथ ही समाज का भी दायित्व है। काबिना मंत्री ने कहा कि शहीद की पत्नी दीप्ति नेगी को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलेगी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुखदेव फर्सवाण, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, कविता छेत्री आदि मौजूद रहे।
